ENGvsIND: नॉटिंघम में कुलदीप और रोहित ने मचाया धमाल, पहले वनडे में मिली आठ विकेट से जीत


मेजबान इंग्लैंड केे खिलाफ शानदार खेल का प्रदर्शन दिखाते हुए मेहमान टीम इण्डिया ने 8 विकेट से जीत हासिल कर ली। इस जीत में भारतीय टीम की तरफ से जिन खिलाड़ियों ने अहम योगदान दिया। वे कुलदीप यादव और रोहित शर्मा रहे।

भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए एकदिवसीय सीरीज का पहला मैच बेहद ही रोमांचक रहा। खेले जा चुके इस मैच में टीम इण्डिया ने शानदार खेल का प्रदर्शन दिखाते हुए मेजबान इंग्लैंड टीम को 8 विकेट से करारी मात दे दी। इसी के साथ वनडे सीरीज में 1-0 से अपनी बढ़त भी कायम करने में कामयाब रही।
loading...

बात अगर सीरीज के पहले वनडे मैच को लेकर करे तो इस मैच में टीम इण्डिया ने टॅास जीतकर पहले बल्लेबाजी का न्यौता विपक्षी टीम को दिया। इसके बाद पहले बल्लेबाजी करने आयी इंग्लैंड की टीम ने महज 268 रन बनाकर 49.5 ओवर में सिमट गयी। इस दौरान जिस बल्लेबाज ने सबसे शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन दिखाया। वे बेन स्टोक्स और जास बटलर रहे। स्टोक्स ने 50 और बटलर ने 53 रनों की पारी खेली.

भारत की तरफ से जिस गेंदबाज ने सबसे शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया। वे कुलदीप यादव रहे। कुलदीप ने 10 ओवर की गेंदबाजी करके 6 विकेट हासिल किए।

इसके बाद मिले इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इण्डिया ने शानदार शुरूआत की और सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा महज 114 गेंदों का सामना करके 137 रन बना डाले। वहीं शिखर धवन ने 40 रनों की अहम योगदान दिया।इसके बाद बल्लेबाजी करने आए विराट कोहली ने 75 रनों की पारी खेली। रोहित शर्मा और विराट कोहली के शानदार बल्लेबाजी की बदौलत टीम इण्डिया ने बड़ी आसानी से 40.1 ओवर की बल्लेबाजी करके 8 विकेट से जीत हासिल कर ली।  
loading...

Comments