सरकारी मकान खाली कर अब करोड़ों के बंगले में रहेंगे अखिलेश-मुलायम,आधुनिक सुविधाओं से है लैस


सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद पूर्व सीएम अखिलेश यादव और मुलायम सिंह यादव ने सरकारी बंगला खाली कर दिया था।

अखिलश यादव और मुलायम सिंह यादव बंगला खाली करने के बाद मुलायम सिंह यादव ने वीवीआईपी गेस्ट हाउस पहुंचे और कमरा नंबर-102 में रात गुजारी। लेकिन अब मुलायम और अखिलेश ने अपना नया ठिकाना चुन लिया है। बता दें अब दोनों लखनऊ-सुल्‍तानपुर रोड स्थित अंसल गोल्फ सिटी में रहेंगे। नीचे की तस्‍वीर में आप जिस बंगले को देख रहे है मुलायम सिंह और अखिलेश यादव इसी में रहेंगे।
loading...

हालांकि देखा जाए तो ये घर उतना बड़ा तो नहीं है, जिसमें वो पहले रहा करते थे लेकिन इसमें वो हर तरह की आधुनिक सुविधाएं मौजूद है जो एक बंगले में होने चाहिए। आपको बता दें कि सरकारी बंगला खाली करने के सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद से अखिलेश यादव ने किराए के कई मकान देखे, लेकिन उन्‍हें कोई पसंद नहीं आया था। उनकी पत्‍नी और सांसद डिंपल यादव को ये बंगला अच्‍छा लगा और जबतक उनका अपना घर नहीं बन जाता मुलायम और अखिलेश यहां शिफ्ट हो गए।

अंसल एपीआइ के सी 3 के विला नंबर 12-ए को मुलायम सिंह यादव के लिए तैयार किया गया है। सुरक्षा को देखते हुए विला के बाहर टीन शेड का बड़ा सा पिकेट बनवाया गया हैं। सामान की शिफ्टिंग की जा रही है। अंसल के पॉकेट सी-2 में लगभग 4843-80 स्कवॉयर फीट के जिस चार स्प्रिंग विला को समाजवादी परिवार ने रहने के लिए लिया गया है, उसकी बाजार कीमत करीब 3 करोड़ रुपये बताई जा रही है।


बंगला खाली करने को लेकर तीन दिनों तक अखिलेश यादव और मुलायम सिंह यादव के सामान पैक होते रहे। अखिलेश यादव ने अपना बंगला खाली कर दिया है और वह सरकारी बंगले से तीन ट्रक सामान लेकर यहां से विदा हो गए।
आपको बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने ये फैसला 'लोकप्रहरी' नाम के एनजीओ की याचिका पर लिया। एनजीओ लोकप्रहरी ने 1997 के सरकारी आदेश को चुनौती दी थी। एनजीओ ने अपनी याचिका में यूपी की मिनिस्टर्स सैलरीज़, अलाउंस एंड अदर फैसिलिटीज एक्ट 1981 का हवाला दिया गया था। इस एक्ट के सेक्शन 4 में कहा गया है कि, मंत्री और मुख्यमंत्री, पद पर रहते हुए एक नि:शुल्क सरकारी आवास के हकदार हैं, लेकिन जैसे ही वह पद छोड़ेंगे 15 दिन के भीतर उन्हें सरकारी मकान खाली करना होगा।
 
loading...

Comments