रमजान के वक्त कश्मीर में सेना का ऑपरेशन रुकने की वजह से आतंकियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। फिलहाल, कश्मीर में सेना का ऑपरेशन ऑलआउट सीजफायर मोड पर है।
रमजान के पाक महीने में भी आतंकी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। ऐसे में ईद के बाद एक बार फिर सेना कश्मीर में बड़े एक्शन करती दिख सकती है।
दरअसल, इसी पर बात करने के लिए गुरुवार को गृहमंत्री राजनाथ सिंह के घर पर अहम बैठक हुई। सूत्रों के मुताबिक, इस बैठक में ईद के बाद कश्मीर में सीजफायर खत्म करना है या इसे जारी रखना है, इस पर चर्चा हुई। हालांकि, अभी इस पर आखिरी फैसला नहीं लिया गया है। सूत्रों के मुताबिक, अगर गृह मंत्रालय की और से सस्पेंशन ऑफ ऑपरेशन पर कोई आदेश नहीं जारी होता है, तो 16 जून के बाद सरकार का यह आदेश खत्म हो जाएगा।
loading...
गृहमंत्री के घर पर हुई इस अहम बैठक में एनएसए अजित डोभाल, आर्मी और आईबी के चीफ, सीआरपीएफ और बीएसएफ के डीजी भी शामिल रहे। सूत्रों के मुताबिक, राज्य में आर्मी ऑपरेशन पर रोक लगने के मुद्दे पर सुरक्षाबलों की राय ली गई। सभी सुरक्षा एजेंसियों ने रमजान के दौरान हुए सुरक्षा बलों पर हमला और आतंकी वारदातों की विस्तृत रिपोर्ट भी सौंपी।
इस बैठक के दौरान अमरनाथ यात्रा के मद्देनजर भी चर्चा हुई, जिसमें सुरक्षा बलों के अधिकारियों ने गृह मंत्री से अपने-अपने सुरक्षा प्लान साझा किए। अमरनाथ यात्रा पर खूफिया एजेंसियों के इनपुट पर भी चर्चा हुई। संभावित खतरों को देखते हुए अमरनाथ यात्रा के पूरे रूट को भी सुरक्षित करने पर भी चर्चा की गई।
अमरनाथ यात्रा सुरक्षा प्लान के मुताबिक, यात्रियों को ले जाने वाली गाड़ियों पर RFID को पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर लगाया जाएगा। इसका मकसद है कि निजी गाड़ियों और अवैध रूप से यात्रियों को ले जाने पर रोक लगाई जाएगी। यात्रा रुट पर 228 अर्धसैनिक बलों की कंपनी तैनात की जाएगी। इन कंपनियों को विशष तौर पर सुरक्षा देने की ट्रेनिंग दी गई है। सुरक्षा के लिहाज से पूरी यात्रा सर्विलांस पर रहेगी।
loading...

Comments
Post a Comment