यूपी की इस बेटी ने रच दिया इतिहास, 12वीं बोर्ड परीक्षा में किया टॉप... 500 में से मिले 499 नंबर


अगर हम आपसे पूछें कि 12वीं की बोर्ड परीक्षा में आपके कितने नंबर आए हैं, जो ऐसे भी कई लोग होंगे जिन्हें पर्सेंटेज तो याद होगी, लेकिन अपने कुल नंबर याद नहीं होंगे।

आप में से कई लोग ऐसे भी होंगे जो ये नहीं मान सकते कि कोई बच्चा 12वीं की बोर्ड परीक्षा में 500 में से 499 अंक हासिल कर सकता। अगर आप भी ऐसा सोचते हैं तो एक बार यूपी की इस बेटी से मिल लीजिए जिसने 12वीं बोर्ड परीक्षा में पूरे देश में टॉप किया है।
loading...

आपको जानकर हैरानी होगी कि सीबीएसई बोर्ड परीक्षा के आज घोषित हुए नतीजों में गाजियाबाद की रहने वाली मेघना श्रीवास्तव को पूरे देश में पहला स्थान मिला है। मेघना को 500 में से 499 अंक हासिल हुए हैं। मेघना का कहना है कि ये सफलता माता-पिता और शिक्षकों की बदौलत ही मिली है। मेघना के मुताबिक सफलता का कोई राज नहीं होता है। परीक्षा में बड़ी सफलता हासिल करने के लिए पूरे साल सिर्फ कड़ी मेहनत की जरूरत होती है।


आमतौर पर भारत में हर मां-बाप अपने बच्चों को पढ़ने के लिए डांटते हैं। अक्सर पैरेंट्स बच्चों के पढ़ने का समय भी गिनते है। हो सकता है कि आपके साथ भी कभी ऐसा हुआ हो जब मम्मी या पापा ने कहा हो कि बेटा आज तुम सिर्फ 2 घंटे पढ़े हो, थोड़ा और पढ़ लो पेपर आने वाले हैं। लेकिन मेघना का कहना है कि मेरे मम्मी पापा ने कभी मुझपर इस तरह का बोझ नहीं डाला। लेकिन फिर भी मेघना ने हर दिन औसतन 7-8 घंटे पढ़ाई की। मेघना अपना करियर साइकोलॉजी में बनाना चाहती हैं, लेकिन अभी उन्होंने इसपर कोई अंतिम फैसला नहीं लिया है। उनका यह भी कहना है कि वह सामाजिक कार्यों से जुड़े प्रोजेक्‍टों की ओर भी आकर्षित हैं। उन्‍हें शिक्षा और स्‍वच्‍छता पसंद है।

 सीबीएसई ने शनिवार को 12वीं बोर्ड के नतीजे जारी किए थे। इस बार 12वीं में कुल 83.01 पर्सेंट बच्चे पास हुए हैं। अगर सबसे ज्यादा सफल इलाके की बात करें तो तिरुअनंतपुरम में 97.32 प्रति बच्चे 12वीं की बोर्ड परीक्षा में पास हुए हैं। इसके बाद चेन्नई के बच्चे 93.87 और दिल्ली में 89 प्रतिशत बच्चे पास हुए हैं। अगर आपके परिवार में भी कोई ऐसा बच्चा है जिसे अभी तक अपना रिजल्ट नहीं मालूम हुआ है तो आप सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट www.cbse.nic.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
loading...

Comments